अयोध्या, अप्रैल 4 -- बीकापुर,संवाददाता। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.गौरव ग्रोवर ने तहसील बीकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तहसील क्षेत्र के 130 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल एवं कानूनगो को निर्देशित किया कि निष्पक्ष जांच कर प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मामलों की जांच कराई जाए तथा अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।ग्राम कटौना के एक शिकायतकर्ता द्वारा तहसीलदार एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.