भूमि विवाद की शिकायतों का एसडीएम ने कराया निस्तारण
कौशाम्बी, जून 24 -- टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को ग्राम चांदेराई में शिविर आयोजित किया गया। उनकी मौजूदगी में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद से संबंधित दो शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया। शिविर में धर्मराज की शिकायत थी कि नाली और चकरोड मार्ग पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस पर एसडीएम ने मौके पर नाली व चकरोड भूमि की पैमाइश कराई। पैमाइश के बाद नाली व चकरोड मार्ग पर पाए गए अतिक्रमण को हटवाते हुए सुरक्षित कराया। इसी प्रकार गांव के उमेश सिंह ने भी नाली व चक मार्ग की शिकायत की थी। एसडीएम ने राजस्व टीम से नाली व चकरोड की पैमाइश कर चिन्हित करते हुए दोनों शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया। एसडीएम के मौके पर समाधान से शिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.