गोरखपुर, जनवरी 5 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश सोमवार को हिंसक रूप ले बैठी। कहासुनी के बाद हुए विवाद में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने खजनी थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पीड़ित पक्ष के राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे जमीन को लेकर उनके पट्टीदारों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान उनके भाई, भाभी, भतीजे और भतीजियों ने मिलकर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिए। इस हमले में राजेश, उनकी पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। राजेश के अनुसार, मारपीट में उनके और उनकी पत्नी के सिर फट गया। एक बेटी का दांत टूट गया, जबकि दूसरी बेटी का हाथ टूट गया। घटना के बाद घायल परिवार थाने पहुंचा। सूचना पर खजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.