भूमि विवाद की पांच शिकायतों का किया निस्तारण
कौशाम्बी, जून 30 -- डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश एवं उपजिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ के नेतृत्व में मंगलवार को कमालपुर में टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया गया। नायब तहसीलदार विनय कुमार के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद से जुड़ी पांच शिकायतों का मौके पर सुनवाई कर उनका निस्तारण कराया। शिविर में शिकायतकर्ताओं और संबंधित पक्षों की बात सुनने के बाद आवश्यक राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर पांच विवादों का मौके पर समाधान कराया । नायब तहसीलदार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी भूमि विवादों सहित अन्य जनसमस्याओं का संवेदनशीलता, निष्पक्षता और तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.