कौशाम्बी, मई 22 -- शुक्रवार को टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने गुवारा तैयबपुर गांव में कैम्प आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित तीन शिकायतों का मौके पर त्वरित निस्तारण कराया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता धीरज की शिकायत पर चारागाह भूमि की पैमाइश कर चिन्हांकित किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता अंकुश की शिकायत पर तालाब की भूमि की पैमाइश कर चिन्हांकित किया गया। शिकायतकर्ता शमशेर अली की शिकायत ऊसर भूमि की पैमाइश कर चिन्हांकित किया गया। शिकायतों का मौके पर निस्तारण होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। निस्तारण करने के बाद उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संव...