फिरोजाबाद, जून 4 -- जनपद फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में जमीनी विवाद की पैरवी के लिए न्यायालय में आए एक पीड़ित किसान को दबंगों ने मारपीट कर धमकाते हुए मुकदमेबाजी से दूर रहने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना एका के गांव पोस्ट कैलई निवासी राजवीर सिंह गंव से बाहर रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। उसका गांव के जमीनी विवाद तहसील जसराना में उपजिलाधिकारी के न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें तीन जून की तारीख तय थ। आरोप है कि वह बुधवार को तारीख करने के लिए आया था। गांव के बाहर सत्यवीर, सत्यदेव, शेर सिंह एवं विजय ने मिलकर उसे पकड़ लिया तथा गाली-गलौज देते हुए धमकाया कि मुकदमाबाजी छोड़ दे नही तो तुझे एवं तेरे परिवार को जान से मार देंगे तथा भूमि से कब्जा कभी नहीं छोड़ेंगे। पुलिस ने पीड़ित की तहर पर थाने में मुकदम...