भूमि विवाद की जांच को पहुंची पुलिस पर हमला
बगहा, मई 28 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाने के मढ़िया गांव में भूमि विवाद के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। घटना मंगलवार की देर शाम की है। घटना में महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एसआई रवि शंकर प्रसाद, सिपाही संध्या कुमारी व अभिषेक कुमार शामिल हैं। हमलावरों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया है। मामले में एसआई के आवेदन पर 16 नामजद व 20 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक हमलावर मदन राम को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- नरकटियागंज में भूमि विवाद की जांच को पुलिस पर हमला थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अन्य आरोपित फरार हो गये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.