सीतामढ़ी, जून 2 -- सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलसंड वार्ड संख्या तीन में भूमि विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में जांच अधिकारी पुअनि सुशील कुमार सिंह जख्मी हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार पुअनि सुशील कुमार सिंह रविवार की दोपहर सशस्त्र बल एवं होमगार्ड जवानों के साथ नगर पंचायत वार्ड संख्या तीन निवासी गणेश प्रसाद के आवेदन की जांच के लिए पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, एक पुलिस कर्मी के गर्दन में लगी तीरजांच के दौरान घटनाक्रम भूमि एवं निर्माण कार्य से जुड़े विवाद के संबंध में पुलिस प...