कौशाम्बी, मई 8 -- डीएम के निर्देशानुसार एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने 'टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान' अभियान अंतर्गत शुक्रवार को कानेमई में शिविर आयोजित किया। इस दौरान आधा दर्जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। शिविर में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने के चकरोड का चिन्हांकन मौके पर कराते हुए लोगों के कब्जे से मुक्त कराया। इसी प्रकार गांव की ऊसर पर पिलर और बाउंड्री बनाकर किए गए अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। शिकायतकर्ता राममिलन एवं अवध लाल के खतौनी में मौके पर ही अंशनिर्धारण किया गया। उन्होंने ग्रामवासियों को जमीनी विवाद से बचने एवं कोर्ट से भूमि विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- एसडीएम सदर ने टिकरा गांव में भूमि विवाद का कराया निस्तारण इसके साथ संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में ...