बोकारो, जून 23 -- चास, प्रतिनिधि। चास अंचल कार्यालय में मंगलवार को भूमि विवाद, म्यूटेशन और राजस्व संबंधी मामलों को लेकर विशेष सुनवाई आयोजित की गई। अंचल अधिकारी (सीओ) सेवा राम साहू ने जन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दस से अधिक आवेदनों की ऑन-द-स्पॉट सुनवाई की। यह भी पढ़ें- लैंड पोजिशन सर्टिफिकेट में गड़बड़ी पर सख्त हुए सीओ, स्थल निरीक्षण के बाद ही सत्यापन का निर्देशसुनवाई के दौरान सुनवाई के दौरान दोहरी जमाबंदी, दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, लगान, अवैध अतिक्रमण तथा विभिन्न राजस्व प्रमाणपत्रों से जुड़े मामलों पर विस्तार से विचार किया गया। सीओ ने सभी राजस्व उप निरीक्षकों, अंचल निरीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भौतिक सत्यापन के बाद ही मामलों को अग्रसारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कई मा...