भूमि विवादों के समाधान के लिए हर माह अंचल दिवस और थाना दिवस का होगा आयोजन
गढ़वा, जून 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में भूमि विवाद, सीमांकन, नामांतरण और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू किया है। डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर अब जिले के सभी अंचलों और थाना क्षेत्रों में प्रत्येक माह नियमित रूप से अंचल दिवस और थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा। उसका उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों का समयबद्ध निपटारा कर आम लोगों को राहत प्रदान करना है। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई, जन शिकायत निवारण कार्यक्रमों और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा में यह सामने आया कि भूमि विवादों के समाधान में और अधिक प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- सतगावां में थाना दिवस में 13 मामलों की सुनवाई, दो का निष्पादन उसी को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है ताकि राजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.