भूमि विवादों के प्रभावी निस्तारण के लिए 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान
मऊ, जून 2 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार भूमि विवादों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए एक जून से 30 जून तक विशेष अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित किया जाए तथा शासनादेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस विशेष अभियान का उद्देश्य भूमि विवादों के त्वरित समाधान के माध्यम से आमजन को राहत प्रदान करना तथा राजस्व प्रशासन के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.