कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद डीएम डॉ. अमित पाल ने मौके पर समाधान, जनता को राहत अभियान अन्तर्गत तहसील चायल के परसरा गांव में आयोजित कैम्प में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने पत्थरगड़ी के पत्थर उखाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उन्होंने भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में दोनो पक्षों को सुना एवं उप जिलाधिकारी चायल को मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कैम्प में ग्रामवासियों ने बताया कि पत्थरगढ़ी होने के बाद भी पत्थर उखाड़कर फेंक दिया जाता है। इस पर उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि पत्थरगढ़ी होने के बाद पत्थर उखाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

हिंदी ...