सोनभद्र, जुलाई 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रदेश सरकार के एक से 30 जून तक राजस्व भूमि संबंधी प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सोनभद्र ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राजस्व के 120 और सिविल न्यायालय के महज 22 मामले लंबित हैं। वहीं पुनर्जीवित 6544 मामलों में महज 580 प्रकरण लंबित हैं, जो अपने आप में उपलब्धि है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन, दैनिक मॉनिटरिंग एवं प्रभावी कार्यशैली के परिणामस्वरूप राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण में सोनभद्र ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अभियान के दौरान डीएम ने प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्ता...