गिरडीह, जुलाई 1 -- ग्रामीण इलाकों में भूमि विवाद अब केवल जमीन का झगड़ा नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। सड़क किनारे जमीन की कीमतों में आई बेतहाशा बढ़ोतरी ने भू-माफियाओं को सक्रिय कर दिया है। नतीजा यह है कि गांवों में आए दिन विवाद, मारपीट और खूनी संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर भोले-भाले ग्रामीणों को ठगा जा रहा है। आरोप है कि इस पूरे खेल में कुछ प्रभावशाली लोगों को अंचल कार्यालय से भी प्रत्यक्ष या परोक्ष सहयोग मिल जाता है। इसका खामियाजा वास्तविक रैयतों को भुगतना पड़ रहा है। कई परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन से बेदखल होने की कगार पर है। हाल के दिनों में जमीन विवाद को लेकर कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई स्थानों पर हिंसक ...