मऊ, अप्रैल 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन विवादों के चलते आए दिन मारपीट एवं बडे़ अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्राधिकारी डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह ने अभियान चलाकर ऐसे मामलों में राजस्व विभाग के साथ मिलकर निपटारा कराने की बात कही है। सीओ रविवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। भूमि विवादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रविवार को विशेष जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी घोसी डा.जितेन्द्र कुमार सिंह ने शिकायत लेकर पहुंचे सभी फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जनता की शिकायत ही हमारी प्राथमिकता: सीओ जनसुनवाई के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.