सीवान, जनवरी 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में राजस्व विभाग के कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के तहत भूमि विवादों का निपटारा स-समय करने के लिए प्रत्येक शनिवार को सीओ व थाना प्रभारी संयुक्त रूप से जिले में गंभीरता से कैंप लगाएं। डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी अंचलों में सीओ व थाना प्रभारी संयुक्त रूप से भूमि विवाद का निपटारा कैंप लगाकर करें। साथ ही भूमि विवादों का निपटारा कर की गई कार्रवाई को भू- समाधान पोर्टल पर निश्चित रूप से अपलोड करें। उन्होंने बताया कि सरकार भूमि विवाद के निपटारा के लिए काफी गंभीर है। इस संबंध में सरकार के स्तर से भू- समाधान पोर्टल पर दर्ज मामलों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में लापरवाही ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.