रुद्रपुर, अगस्त 21 -- किच्छा, संवाददाता। किसान नेता श्याम चंद कम्बोज ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से मुलाकात कर प्रदेश में भूमि विनियमितीकरण की समाप्त हो चुकी समय-सीमा को पुनः बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि समय-सीमा समाप्त होने से प्रदेश के सैकड़ों किसान आज भी अपनी भूमि के विनियमितीकरण के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने शुक्ला से इस विषय पर दोबारा पैरवी करते हुए शासनादेश जारी कराने का आग्रह किया, जिस पर शुक्ला ने समय-सीमा बढ़ाने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को जारी एक बयान में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि किसान नेता श्याम चंद कम्बोज ने उन्हें अवगत कराया कि वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ग-4 सहित विभिन्न श्रेणियों की भूमि के विनियमितीकरण की समय-सीमा बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद शासनादेश जारी कर निर्...