मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर जानसठ रोड स्थित शेरनगर भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना-3 की अधिसूचना को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि 7 जून 2025 को जारी इस अधिसूचना के दायरे में सदर विधानसभा के शेरनगर, बिलासपुर, धंधेड़ा और कूकड़ा जैसे महत्वपूर्ण गांव शामिल हैं। वर्तमान में विभाग द्वारा किसानों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमीन अधिग्रहण के नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिसका ग्रामीण पुरजोर विरोध कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि वे अपनी उपजाऊ भूमि किसी भी कीमत पर प्रशासन को नहीं देना चाहते हैं और इसे बचाने के लिए वे बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। मांग करने वालों में प्रमोद कुमार, देशराज, अरुण कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...