कानपुर, मई 5 -- पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय कस्बे की भूमि विकास बैंक में मंगलवार की शाम को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। भूमि विकास बैंक मे मंगलवार को नव निर्वाचित बैंक अध्यक्ष कमलेश पाल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहाकि अध्यक्ष को अपने कार्य को अच्छे से निर्वहन करना चाहिए, जिससे खाद, बीज आदि खेती में उपयोग होने वाली वस्तुएं आसानी से मिल सकें। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने कहाकि सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाओं को चला रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, चेयरमैन विनोद निषाद, चेयरमैन पति करुणा शंकर दिवाकर, मुसर्रत खां आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कार्यशाला में किसानों के आर्थिक उत्थान व व्यवसायिक कृषि पर मंथन

हिंदी हिन्दुस...