बरेली, जनवरी 19 -- नवाबगंज। भूमि विकास बैंक शाखा नवाबगंज के प्रबंधक एसआर वर्मा ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी चुनावी प्रक्रियाएं ब्लॉक सभागार में होंगी। चुनाव कार्यक्रम के 20 जनवरी दोपहर एक बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 21 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 22 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी और उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। मतदान 27 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जिसमें कुल 2284 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...