हरदोई, मई 15 -- हरपालपुर। महितापुर निवासी रामलडैते गुरुवार रात करीब 9 बजे अपने भांजे रुपलाल के साथ दरवाजे पर बैठे थे। आरोप है कि तभी परिवार के तीन लोग वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी भाग निकले। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...