आजमगढ़, मई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना की पुलिस 21.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी ने लखनऊ में भूमि में निवेश और भूमि दिलाने के नाम पर विभिन्न किस्त में रुपये लिए, इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया था। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। मऊ जनपद के मुहम्दाबाद गोहना थाना क्षेत्र के फरीदपुर डीह गांव निवासी हरिलाल की तहरीर पर सिधारी थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिधारी थानाध्य राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित हरिलाल की तहरीर पर आरोपी रेखचंद मौर्य उर्फ रजत मौर्य निवासी गौरीशंकर मंदिर के समाने सिधारी आजमगगढ़ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...