मुंगेर, मार्च 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार की पहल राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुंगेर जिले में राजस्व विभाग की उच्चस्तरीय टीम ने दौरा कर कार्यों का समग्र निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव सीके. अनिल ने की। बैठक में विभागीय सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी एवं अमीन सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान सचिव ने बैठक में जिले के सभी 9 अंचल कार्यालयों एवं 3 डीसीएलआर कार्यालयों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि, सभी लंबित राजस्व वाद, परिमार्जन और म्यूटेशन से जुड़े प्रकरणों का निष्पादन हर हाल में 31 मार्च तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि, आम जनता को समयबद्ध सेवा देना विभाग की प्राथम...