मऊ, मई 27 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तहसील के मुख्य गेट के सामने भूमि बैनामा को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हई। आधे घंटे से अधिक समय तक दोनों पक्ष आपस में एक-दूसरे से जूझते रहे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र होने के कारण वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर निवासी रामाधार अपनी पैतृक जमीन का बैनामा कराने के लिए बुधवार की सुबह सब रजिस्टार कार्यालय घोसी पहुंचे थे। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर उनके पुत्र राजू और रम्मन मौके पर पहुंच गए और जमीन की रजिस्ट्री का विरो...