हापुड़, जून 20 -- भूमि का पैसा लेने के बाद भी बैनामा नहीं किया गया। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ भूमि बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित आशियाना कालोनी निवासी जर्रार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी आशरफ व नसीम अहमद से उसने 4000 वर्ग गज भूमि 4200 रुपये गज से क्रय की गई थी। अधिकांश भूमि विक्रय व हस्तांतरित हो चुकी है, किन्तु 544.40 वर्ग गज भूमि का बैनामा आज तक आरोपियों ने नहीं किया है। बार बार आश्वासन देकर उन्होंने नोटरी के समय पीड़ित से अग्रिम धनराशि भी ले चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी न तो शेष भूमि का बैनामा कर रहे हैं और न ही उसके पैसे वापस नहीं दे रह...