बुलंदशहर, जून 5 -- भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी का मामला सामने आया है। थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम मोहवलीपुर निवासी बिशन स्वरूप शर्मा ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें डिबाई देहात में 52 बीघा कृषि भूमि दिखाकर 4.82 करोड़ रुपये में सौदा तय कराया। आरोप है कि पेशगी व बैंक खातों के माध्यम से कुल 1.57 करोड़ रुपये आरोपियों को दे दिए गए। शिकायत के अनुसार 12 मई 2026 को भूमि का बैनामा कराना था, लेकिन अगले दिन एक अन्य व्यक्ति ने स्वयं को भूमि का वास्तविक मालिक बताते हुए विवाद खड़ा कर दिया। यह भी पढ़ें- 80 साल के बुजुर्ग से एक करोड़ की ठगी, 12 पर केस मामले को संदिग्ध पाकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर डिबाई पुलिस ने बनी सिंह, रामनरेश, देवराज, बंटी, ललित कुमार तथा एक अज्ञात व...