बरेली, फरवरी 27 -- उत्तर भारत एरिया की ओर से भूमि प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय 'लैंड सेमिनार' का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सेना के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के नागरिक प्रशासन और उत्तराखंड के वन विभाग के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर रक्षा भूमि प्रबंधन, भूमि जोत (लैंड होल्डिंग) तथा संबंधित नीतिगत पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। संगोष्ठी के दौरान विभिन्न प्रशासनिक और कानूनी मुद्दों पर चर्चा करते हुए व्यावहारिक समाधान तलाशने का प्रयास किया गया। उत्तर प्रदेश के नागरिक प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समन्वय और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यालय उत्तर भारत एरिया की ओर से कर्नल (लैंड्स) के नेतृत्व में आयोजित यह पहल अपनी तरह की पहली कोशिश मानी जा रही है। इसका उद्देश्य रक्षा भूमि के प्रभावी और सुव्यवस्थित प्रबंधन को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.