भूमि प्रकरण में दिए गए फैसले पर महिला ने आपत्ति जता किया हंगामा
सिद्धार्थ, जून 24 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भरवठिया गांव की एक महिला ने एक भूमि की वसीयत के संबंध में तहसीलदार द्वारा दिए गए निर्णय पर आपत्ति जताते हुए मंगलवार को तहसील गेट पर हंगामा किया। लोगों की वहां भीड़ जुट गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। पुलिस और प्रशासन के हस्ताक्षेप के बाद महिला शांत हुई। महिला की अपील पर एसडीएम ने तहसीलदार द्वारा दिए गए निर्णय को फिलहाल स्थगित कर दिया है। भरवठिया गांव की निवासिनी महिला सुबह करीब 11 बजे तहसील गेट पर पहुंची जहां इसी माह तहसीलदार न्यायालय द्वारा वसीयत की एक भूमि के संदर्भ में उसके विपक्षी के पक्ष में निर्णय दिए जाने को लेकर हंगामा करने लगी। महिला के मुताबिक वह घर से जान देने की नीयत से ही वहां आई थी। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस व प्रशासन के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.