महोबा, जून 11 -- महोबा, संवाददाता। लंबे समय से लोग कबरई- कुन्हेटा मार्ग के निर्माण की मांग उठा रहे है। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और विधायक सदर पंडित राकेश गोस्वामी ने भूमि पूजन करा सड़क निर्माण की शुरुआत कराई है। कबरई रिवई संपर्क मार्ग की लंबे से मांग की जा रही थी। सड़क खराब होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सदर विधायक ने सदन ने सड़क का मुद्दा उठाया। सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने पर गुरुवार को एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने उटियां गांव स्थित आमादेवी मंदिर के पास सड़क की शुरुआत कराई है। भूमि पूजन के बाद विधायक और एमएलसी ने खुदाई की सड़क निर्माण की शुरुआत कराई। विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का निर्माण कराने का काम कर रही है। सरकार के प्रयास से सड़कें गड्ढामुक्त ...