इटावा औरैया, मार्च 25 -- नगर की पावन धरा एक बार फिर बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर होने जा रही है। जवाहर रोड स्थित भैरोमल राइस मिल में 30 मार्च को आयोजित होने वाले द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ मंत्रोच्चारण भूमि पूजन के साथ किया गया। आयोजन स्थल को भव्य और आकर्षक रूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजकों के अनुसार संकीर्तन के दिन बाबा श्याम का दिव्य दरबार सजेगा, जहां अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित होते ही पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आस्था के रंग में रंग जाएगा।इस भव्य संकीर्तन में देश के सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायक चंडीगढ़ से कन्हैया मित्तल, मुंबई से आशु वर्मा एवं भरथना की खुशी शाक्य अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे।कार्यक्रम से पूर्व 28 मार्च को प्रातः 10: बजे एक विशाल आमंत्रण यात्रा निकाली ...