चतरा, फरवरी 11 -- गिद्धौर. प्रतिनिधि। प्रखंड के द्वारी में सहकारिता विभाग की ओर से पंचायत भवन के समीप पैक्स गोदाम भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को भूमि पूजन के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। भूमि पूजन के साथ ही गोदाम निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया।बताया गया कि पैक्स गोदाम का निर्माण लगभग 33 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। निर्माण कार्य रांची के एक संवेदक द्वारा किया जाएगा। गोदाम के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को धान एवं अन्य अनाज के भंडारण में सहूलियत मिलेगी। अभी तक समुचित भंडारण व्यवस्था नहीं होने से किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गोदाम बनने से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा सहकारिता व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.