भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद, एसडीएम से शिकायत
उरई, अप्रैल 1 -- कोंच। आवासीय भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा उन्हें अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करने से रोका जा रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां दी गईं। पीड़ितों के अनुसार, मोहल्ला मालवीय नगर स्थित उनकी पुस्तैनी आवासीय भूमि पर उनके पूर्वजों द्वारा कच्चे-पक्के मकान बनाए गए थे, जहां वे लंबे समय तक धर्मशोधन का कार्य करते थे। यह भूमि नगर पालिका परिषद कोंच के अभिलेखों में दर्ज बताई गई है और प्रार्थीगण वर्षों से मकान टैक्स भी अदा करते आ रहे हैं। बताया गया कि लगभग 30 वर्ष पूर्व धर्मशोधन का कार्य बंद हो जाने के कारण मकान जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो गए, लेकिन उनकी नींव आज भी मौके पर मौजूद है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.