भूमि पर निर्माण करने के लिए सुरक्षा की मांग, ज्ञापन सौंपा
आगरा, जून 2 -- सोरों के गांव बहादुर नगर में स्थित भूमि के मालिक ने अपनी भूमि पर निर्माण करने के लिए सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में वैश्य समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है। मंगलवार को सोरों के रहने वाले संजीव कुमार माहेश्वरी ने डीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि गांव बहादुर नगर में सड़क किनारे उसकी भूमि है। यह भूमि उसने बैनामा के द्वारा खरीदी और उस पर बांउड्रीवॉल का भी निर्माण किया। गांव के ही दबंगों ने उसकी दीवार गिराकर नई दीवार खड़ी कर दी है। जब वह अपनी भूमि पर निर्माण करने जाता है तो दबंग उसे निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- मोतीपुर प्रकरण में कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन भूमि स्वामी ने डीएम से मांग की है कि भूमि पर निर्माण करने के लिए उसे सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.