भदोही, अप्रैल 9 -- सुरियावां। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के बिहियापुर गांव निवासी शकुंतला देवी ने विपक्ष पर जबरन विवादित भूमि पर कब्जा करने का आरोप मढ़ा है। मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व विपक्ष के लोग विवादित जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे। ऐसे में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत करते हुए सूचना दी गई थी। गुरुवार को हल्का दरोगा जांच को आए थे। विवादित जमीन पर किसी तरह कोई कार्य न कराने की हिदायत दिए थे। बावजूद इसके विपक्ष के लोग कब्जा कर रहे हैं। ऐसे में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...