गोंडा, जून 25 -- वजीरगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दापुर महंगू मनिहार निवासी राम औतार यादव ने थाने पर तहरीर दी है। गुरुवार दोपहर को भूमि पर कब्जेदारी के विवाद को लेकर गांव के कमलेश यादव, परशुराम यादव व उनकी पत्नी एक राय होकर सहन पर आ गईं। सभी ने उसे व बेटे अजय यादव को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर फेंककर मारा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण के साथ मारपीट करने के आरोप में चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...