बिजनौर, अप्रैल 4 -- चांदपुर। क्षेत्र के स्याऊ गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर जबरन जमीन कब्जाने और प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। कहा कि कई शिकायतों के बावजूद न्याय नहीं मिला, उल्टा उसे ही डराया-धमकाया गया जिससे परेशान होकर अब उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्र के स्याऊ गांव निवासी गणेश सिंह पुत्र स्व. पसी सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। नाली और समरसेविल का पाइप भी दबा दिया है। पीड़ित ने कहा कि उसने कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि अधिकारियों द्वारा उसे ही डराने-धमकाने और प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया। बताया कि उसके खिलाफ दो बार 107/116 की कार्रवाई भी की गई। यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.