भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने में दस लोगों पर केस दर्ज
रामपुर, जून 20 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बजरंग बिहार निवासी विजय सिंह ने शिकायत पत्र देकर बताया था कि कुछ लोगों ने उसके और उसकी पत्नी के नाम भू-खंडो की रजिस्ट्री कराई थीं। इसके बाद दाखिला खारिज हुआ और खतौनी ने नाम दर्ज हो गया। इस भूमि पर दीवार खड़ी थी। आरोप लगाया कि 17 जून को कुछ लोगों ने उस दीवार को तोड़ दिया और भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच कर मारपीट कर दी। पीड़ित थाने पहुंचा और आगपुर निवासी कृष्णपाल,विनोद,जितेंद्र,पुष्पेंद्र,मनोज,हरपाल,सतीश,राजपाल,उमेश और विजय प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.