भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
मेरठ, मई 22 -- मोहल्ला पीरजादगान निवासी एक व्यक्ति ने अपनी खरीदी हुई कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आस मोहम्मद ने बताया कि उसने नवंबर 2025 में सरधना क्षेत्र में करीब नौ बीघा से अधिक कृषि भूमि बैनामे के जरिए खरीदी थी। आरोप है कि उक्त भूमि पर मोहल्ला घोसियान व्यक्ति बिना किसी अधिकार के निर्माण कार्य करा रहा है। जब उसने निर्माण कार्य का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में चाहरदीवारी तोड़ने और चोरी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.