सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। जिला निबंधन विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर साबित हुआ है। जमीन की रजिस्ट्री में जमाबंदी की अनिवार्यता और ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआती अड़चनों को पीछे छोड़ते हुए जिला रजिस्ट्री ऑफिस ने राजस्व संग्रह का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बताते चलें कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में इस बार विभाग को 10 करोड़ 85 लाख रुपये से अधिक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। राजस्व के लक्ष्य को 102.13 प्रतिशत पूरा करने में जिला निबंधन विभाग पूरी तरह सफल रहा है। जहां वर्ष 2024-25 में सीवान कार्यालय से 109,60,98,910 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, वहीं 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 120,46,66,263 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कम दस्तावेजों पर भी ज्यादा मुनाफागौर करने वाली बात यह है कि इस स...