आदित्यपुर, जून 27 -- गम्हरिया। दुग्धा पंचायत के श्रीरामपुर मौजा की करीब 27 एकड़ जमीन गम्हरिया अंचल द्वारा जियाडा को नामांतरण कराने के प्रस्ताव का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक झारखंड आंदोलनकारी भोजोहरि मार्डी की अध्यक्षता में हुई। इसमें अंचल के उक्त प्रस्ताव पर आपत्ति प्रकट करते हुए विरोध में प्रदर्शन किया गया। बैठक में देव लोहार, पुरूषोत्तम नायक, बाया मार्डी, माताल लोहार, लक्ष्मण हांसदा, सुनील हांसदा, प्रधान माझी, गोविंद हांसदा समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...