लखनऊ, फरवरी 3 -- बिजनौर में किसान रमाकांत तिवारी ने जालसाज के खिलाफ जमीन नामांतरण के नाम पर 61.50 लाख रुपये ठगने का मुकदमा लिखाया है। वृंदावन कॉलोनी निवासी रमाकांत तिवारी ने बताया कि कल्ली पश्चिम में स्थित भूमि का नामांतरण/विभाजन कराने के लिए उप-विभागीय मजिस्ट्रेट, सरोजिनी नगर के समक्ष आवेदन किया था। इसी बीच, संजय कुमार तिवारी से मुलाकात हुई। उसने काम करने का भरोसा दिलाया और 31 लाख रुपये नकद व 30.50 लाख रुपये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने काम नहीं कराया। पैरवी न होने से उनका राजस्व आवेदन खारिज हो गया। इस पर संजय से पैसे मांगे को उसने धमकाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...