मोतिहारी, जून 13 -- घोड़ासहन। व्यावसायिक ऋण के लिए भूमि मॉर्गेज करने में धोखाधड़ी कर लाखों का ऋण लेने के आरोप में मोतिहारी स्थित 'बजाज फायनेंस लिमिटेड'के द्वारा चार ऋणधारकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कम्पनी के सहायक प्रबंधक मनीष कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि जगीरहा ग्राम निवासी जनलाल कुमार पिता छठुलाल साह व उनकी मां लालझरी देवी के द्वारा अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान शुभम लक्ष्मी ट्रेडर्स के नाम 18 मई 2022 को 14लाख 61 हजार का ऋण लिया गया। इस ऋण के मॉर्गेज के लिए उनके द्वारा प्रस्तुत भूमि के दस्तावेज व मकान के कागजात सभी गलत पाये गये हैं। यह भी पढ़ें- जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दूसरी ओर कम्पनी के द्वारा 28 दिसम्बर 2022 को यादव टोला कदमवा के रामविश्वास राय व उनकी पत्नी रूपवंती देवी के द्वारा...