गोंडा, मार्च 28 -- गोण्डा। पहले बेंचे भूमि को दोबारा दूसरे के हाथ बेच देने का मामला सामने आया है। पोल खुलने पर पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। इटियाथोक थाना क्षेत्र के लवकुश कुमार का आरोप है कि 25 जनवरी 2025 को, उन्होंने आरोपी उमानाथ सिंह से एक प्लॉट को 2,67,000 रुपये में खरीदा था। उसके बाद जब लवकुश कुमार अपनी खरीदी हुई भूमि पर गए, तो उन्हें पता चला कि भूमि को पहले ही 30 जनवरी 2023 और 03 मई 2023 को अन्य व्यक्तियों को बेचा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.