भूमि को कुर्क कराने की कार्रवाई में जुटी हापुड़ देहात पुलिस
हापुड़, जून 29 -- थाना हापुड़ देहात के पास करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में शनिवार तड़के जमकर मारपीट हो गई थी। आरोप है कि करीब 50-60 लोगों को साथ लेकर जमीन पर कब्जा करने के लिए गया था। आरोप था कि दोनों ओर से हथियार बंद लोग मौजूद थे। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ था। आरोप था कि आरोपी हमलावरों के कुछ साथी कुछ लोगों को कार में अगवा करके ले गए और मारपीट करके ब्रजघाट से गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। पुलिस अब इस भूमि को कुर्क कराने की तैयारी में जुटी है। जिसको लेकर एसडीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस ने छह लोगों पर शांति भंग करने के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- भूमि को कुर्क कराने की कार्रवाई मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.