भूमि के सौदे में धोखाधड़ी का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 1 -- नवाबगंज। एक युवती ने अपने दिवंगत पिता द्वारा बेची गई जमीन के सौदे में वादाखिलाफी और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। गांव बघौना निवासी बीरपाल ने गांव के ही एक युवक को अपनी आठ बिस्वा जमीन का बैनामा किया था। इस सौदे के तहत, जमीन खरीदने वाले युवक ने दो साल के भीतर बीरपाल को 2 लाख रुपये देने का वादा किया था। समझौते में यह स्पष्ट शर्त रखी गई थी कि यदि तय समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो युवक जमीन वापस कर देगा। बैनामा होने के कुछ समय बाद ही बीरपाल का आकस्मिक निधन हो गया। दो साल की अवधि पूरी होने पर, बीरपाल की पुत्री प्रिया ने खरीदार युवक से तय रकम की मांग की। आरोप है कि युवक ने न केवल रुपये देने से इनकार कर दिया, बल्कि जमीन वापस करने की शर्त से भी मुकर गया। अपने पिता की मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़पे जाने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.