फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- शमसाबाद। भूमि के विवाद को लेकर एक वृद्ध के साथ मारपीट कर दी गयी और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की गयी। घटना को लेकर सात लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गयी है। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह उसकी भूमि पर एक गांव के लोग कब्जा करने की नियत से पहुंच गये। जब इसकी जानकारी पति को हुयी तो विरोध किया। इस पर पति के साथ मारपीट की गयी। जब पति को बचाने पहुंची तो मेरे साथ मारपीट की गयी और कपड़े फाड़ दिये गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। इस पर बलवा, मारपीट, छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...