रिषिकेष, दिसम्बर 27 -- ऋषिकेश के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। सीएम के साथ ऋषिकेश क्षेत्र के शिवाजीनगर, मीरा नगर, बापू ग्राम, नंदू फार्म सहित अन्य क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ऐसा व्यावहारिक एवं न्यायसंगत बीच का रास्ता निकाला जाए, जिससे सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना भी न हो और आम जनमानस को राहत भी मिल सके। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से निवास कर रही संपूर्ण आबादी की सुरक्षा एवं हितों के संरक्षण के लिए सरकारी स्तर पर स्थानीय निवासियों का पक्ष मजबूती से न्यायालय के समक्ष रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.