भूमि किया है कब्जा लगवा दिया मोबाइल टावर
आजमगढ़, अप्रैल 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के हाफिजपुर निवसी बैजनाथ, गुड्डू ने गांव के एक व्यक्ति पर भूमि पर कब्जा कर उसमें मोबाइल टावर लगवाने का आरोप लगाया है। पीड़ितो ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित भाईयो ने बताया कि उनके गाटा संख्या 422 पर गांव का एक व्यक्ति कब्जा किया है। अपनी जमीन की बात करते है तो आरोपी धमकी देते हैं। कई बार इसकी शिकायत कोतवाली में की गई, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को आरोपी ने पास की दूसरी भूमि गाटा संख्या 414 में भी मोबाइल टावर की केबल डाल जबरदस्ती डलवा दिया। इस दौरान डायल 112 पर सूचना दी गई थी। पुलिस पहुंची जांच कर चली गई। पुलिस को काम को रोकवा दिया। पुलिस के जाने के बाद आरोपी जबरदस्ती केबल को डाल दिए। पीड़ित भाईयो ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.