आगरा, मई 14 -- सदर क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर संगठित गिरोह ने फर्जी इकरारनामा कर रेलवे कर्मचारी से करीब 35 लाख रुपये हड़प लिए। राजबीर सिंह कुश्वाह निवासी डिफेंस कॉलोनी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस आयुक्त ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे विभाग में लोको पायलेट हैं। रवि कुशवाह निवासी सेवला जाट से उसकी मित्रता थी। रवि ने अपने पिता फौरन सिंह और पूर्व प्रधान नवल सिंह के साथ मिलकर जमीन का सौदा कराया। 18 बिस्वा भूमि 1.90 करोड़ रुपये में तय हुई। यह भी पढ़ें- भूमि का फर्जी इकरारनामा कर हड़पे 35 लाख मुकदमा आरोप है कि पांच फरवरी 2026 को 10 रुपये के स्टांप पर नोटराइज्ड इकरारनामा तैयार कराया गया। बतौर पेशगी 35 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित क...